एबीवीपी ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

महेशपुर में एबीवीपी ने अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
महेशपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर इकाई द्वारा बुधवार को 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर महेशपुर हाइस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया. शुभारंभ नगर मंत्री रोहित यादव ने परिषद का ध्वज फहराकर किया. कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति के उत्थान एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने परिषद की 78 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का सशक्त आंदोलन है. परिषद शिक्षा सुधार, छात्र अधिकार, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता व जनजागरुकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. मौके पर राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, जीत साहा, सौरभ तिवारी, काजल दास, शिवशंकर भगत, मुन्ना यादव, दीपांशु सिंह, सुबोध दास, राणा सिंह, रोशन यादव, देवदास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










