महाराष्ट्र पुलिस ने चार किशोरियों काे रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा

Author Rakesh kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने चार किशोरियों काे रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई से पाकुड़ की चार लापता नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपा। लड़कियों की काउंसलिंग जारी है।

विज्ञापन

पाकुड़. महाराष्ट्र की पुलिस ने मुबई रेलवे स्टेशन पर से अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू कर गुरुवार को पाकुड़ बाल कल्याण समिति को सौंपा है. बाल कल्याण समिति से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ही इन लड़कियों को पाकुड़ लाया गया, जहां बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. बताया गया कि इन लड़कियों को चार माह पूर्व बिचौलिये काम दिलाने के बहाने पंजाब के अंबाला शहर ले गये थे. वहां इनके द्वारा कुछ दिन तक काम किया गया. कुछ दिन काम करने के बाद घर की याद आने पर चारों लड़कियां वहां से भाग निकलीं. अंबाला से घर आने की बजाय वे गलती से मुंबई जानेवाली ट्रेन में बैठ गईं और मुंबई पहुंच गईं, जहां मुंबई पुलिस ने रेस्क्यू कर मुंबई सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. पूछताछ की गयी. पहचान पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की हुई. मुबई सीडब्ल्यूसी की ओर से पाकुड़ सीडब्ल्यूसी से संपर्क किया गया. इसके बाद उन्हें पाकुड़ लाया गया. बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि महाराष्ट्र की पुलिस ने चार नबालिग लड़कियों को सौंपा है. समिति द्वारा उनकी काउंसलिंग की जा रही है, उनके अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गयी है. अभिभावकों के आने के बाद लड़कियों को उन्हें सौंप दिया जायेगा. मौके पर रंजना श्रीवास्त्व, सलमा जहां मौजूद थीं.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola