पाकुड़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, दो नाबालिग निरुद्ध भेजे गए सुधार गृह
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्वी सिंहभूम जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया है.
पाकुड़ : पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है।
आपके शहर में
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध
मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। दोनों को निरुद्ध कर लिया गया है।
कानूनी प्रक्रिया के बाद दुमका भेजे गए
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों नाबालिगों को दुमका स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए