तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना का जायजा लेते पुलिस एवं दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व बाइक | Prabhat Khabar Network

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर. युवक को सिर में गंभीर चोट, हिरणपुर सीएचसी में भर्ती. पुलिस कर रही जांच.

विज्ञापन

हिरणपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़ से डांगापाड़ा होते हुए हिरणपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार को बागशीशा पंचायत सचिवालय के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार उमर अली गंभीर रूप से घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना का जायजा लेते पुलिस एवं दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व बाइक | Prabhat Khabar Network
घटना का जायजा लेते पुलिस एवं दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व बाइक | Prabhat Khabar Network

सिर में गंभीर चोट, सीएचसी में चल रहा इलाज

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल उमर अली को इलाज के लिए हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है.

घटना का जायजा लेते पुलिस एवं दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व बाइक | Prabhat Khabar Network
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व बाइक एवं एकत्रित भीड़ | Prabhat Khabar Network

ट्रेलर से हुई सीधी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल उमर अली झनागड़िया निवासी बताए जा रहे हैं. वह बाइक संख्या जेएच16सी-8315 से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर संख्या जेएच16एच-6709 से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. बताया जाता है कि ट्रेलर हिरणपुर की ओर से डांगापाड़ा की तरफ जा रहा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर की गति काफी तेज थी और चालक के नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस सक्रिय हुई. एसआई गौतम दास, एएसआई ज्योतिष चौधरी सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और दुर्घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और ट्रेलर की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.

घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola