भाजपाइयों ने पार्टी का मनाया 47वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने पार्टी का मनाया 47वां स्थापना दिवस

पाकुड़. भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा का ध्वजारोहण किया. स्थापना दिवस अवसर पर पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्र प्रथम भाव और समर्पण पर आधारित है. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश समिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने पार्टी के इतिहास और संस्थापकों के आदर्शों पर प्रकाश डाला. पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी के विकास और जनता की निष्ठा का महत्व बताया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने किया. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र 427, बागतीपाड़ा 47वां स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण किया. कार्यकर्ताओं ने तालाब में स्वच्छता अभियान भी चलाया. हिसाबी राय ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. भाजपा के राष्ट्रवादी आदर्शों तथा विकास-प्रधान राजनीति पर जोर दिया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी, मंडल महामंत्री सुशील साहा, बूथ अध्यक्ष लव रजक, मनोरंजन देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola