BCCI से शिकायत करने की तैयारी में सनराइजर्स हैदराबाद, आवेश खान ने फिर किया विवादित काम

Updated at : 06 Apr 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद, एलएसजी के खिलाफ मैच के बाद बीसीसीआई से कुछ बातों की शिकायत करने की तैयारी में है. एलएसजी के खिलाफ मैच के दौरान आवेश खान ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी, जिसे लेकर सनराइजर्स नाराज हैं.

विज्ञापन

SRH vs LSG: रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के आवेश खान ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नाराज हैं. अब सनराइजर्स इसकी शिकायत बीसीसीआई से करने वाला है. ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इस मुकाबले में 5 विकेट से हार गई, लेकिन पंत के बल्ले से जो आखिरी चौका लगा, पूरा विवाद उसी पर है. आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जब पंत ने जीत का चौका लगाया, तो बाउंड्री के बाहर खड़े आवेश खान ने बैट से मारकर गेंद को वापस मैदान में भेज दिया. अब सनराइजर्स का कहना है कि इस हरकत के लिए आवेश पर फाइन लगाया जाना चाहिए.

आवेश खान ने एसआरएच को उकसाया

क्रिकबज के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि गेंद बाउंड्री कुशन को छूई ही नहीं थी और आवेश ने उसपर बैट से प्रहार कर दिया. मतलब चौका पूरा हुआ ही नहीं था. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को हवा मिल रही है, जहां नेटिजन्स का कहना है कि सनराइजर्स को पांच पेनल्टी रन दिए जाने चाहिए थे और नियम 20.1 (डेड बॉल) और 41 (अनुचित खेल) लागू होने चाहिए थे. आवेश खान द्वारा गेंद को बाउंड्री पार करने से पहले छूना एक नॉन प्रोफेशनल हरकत थी. हालांकि अधिकारी इसे जानबूझकर खेल में बाधा पहुंचाने का मामला नहीं मान सकते हैं, क्योंकि वहां कोई फील्डर ही नहीं था.

क्रिकबज के अनुसार, सनराइजर्स इस विवाद और कुछ अन्य मामलों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पत्र भी लिख सकते हैं.

वीडियो नीचे देखें…

पिछले उदाहरण

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में रोमारियो शेफर्ड की गेंदबाजी पर आरसीबी के फिल साल्ट द्वारा कैच आउट किए जाने पर हेनरिक क्लासेन को जिस तरह से आउट दिया गया, उससे फ्रेंचाइजी नाखुश है. एक अन्य घटना यह है कि 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को किस तरह से पवेलियन भेजा गया. डीप स्क्वायर लेग पर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती द्वारा लिए गए कैच पर सवाल उठ रहे हैं. अभिषेक ने भी अपने आउट होने पर नाराजगी जताई थी और आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दंडित किया गया था.

आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स ने अब तक एक मैच जीता है और दो मैच हारे हैं. टीम को आरसीबी और एलएसजी से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने केकेआर को हराया. टीम का अगला मुकाबला शनिवार, 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा.

ये भी पढ़ें…

IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSK की हालत सबसे खराब

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola