IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSk की हालत सबसे खराब

Updated at : 06 Apr 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार के मैच के बाद विराट कोहली और संजू सैमसन

रविवार के मैच के बाद विराट कोहली और संजू सैमसन

IPL 2026 में पॉइंट्स टेबल दिलचस्प होती जा रही है. विराट कोहली की RCB शानदार प्रदर्शन के साथ नंबर 1 पर पहुंच गई है, जबकि CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. सीएसके अब तीन मैच हारकर टेबल में सबसे नीचे चली गई है.

विज्ञापन

IPL Points Table 2026: आईपीएल 2026 के ताजा पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नंबर 1 पर पहुंच गई है. रविवार को चेन्नई को हराने के बाद बेंगलुरु के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं. वहीं लगातार 3 हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. इस सीजन में अब तक 4 टीमों ने अपने सभी मैच जीते हैं और वे अंक तालिका में सबसे आगे चल रही हैं. सीएसके को पूरी तरह एमएस धोनी की कमी महसूस हो रही है. टीम तीन मैच के बाद भी अपने लय को लेकर परेशान है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टीम को सही दिशा और गति नहीं दे पा रहे हैं. आरसीबी ने रविवार को सीएसके को हराकर अपना दबदबा कायम किया है.

बेंगलुरु ने राजस्थान को छोड़ा पीछे

बेंगलुरु की टीम ने शानदार जीत के साथ पहले नंबर पर कब्जा किया है. आरसीबी के 2 मैचों में 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +2.501 है. यह सभी टीमों में सबसे बेहतर है. राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. राजस्थान का रन रेट +2.233 है. इन दोनों टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और उनकी शुरुआत बहुत मजबूत रही है.

दिल्ली और पंजाब भी टॉप 4 में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम भी टॉप 4 में बनी हुई है. दिल्ली ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. दिल्ली की टीम 4 अंकों और +1.170 के रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. पंजाब की टीम भी अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर चौथे नंबर पर बनी हुई है. पंजाब का नेट रन रेट +0.637 है. इन चारों टीमों के पास 4-4 बराबर अंक हैं लेकिन रन रेट के कारण इनकी रैंकिंग में अंतर दिखाई देता है.

हैदराबाद और मुंबई बीच के पायदान पर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय पांचवें नंबर पर है. हैदराबाद ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 1 में जीत और 2 में हार मिली है. हैदराबाद के पास कुल 2 अंक हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास भी 2-2 अंक हैं. मुंबई 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे नंबर पर है. लखनऊ की टीम 2 मैचों में 1 जीत के साथ सातवें नंबर पर है. इन टीमों को ऊपर आने के लिए अपने अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

चेन्नई और कोलकाता की खराब स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक बहुत खराब रहा है. चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई के पास 0 अंक है और उसका रन रेट -2.517 है. इस खराब प्रदर्शन की वजह से वह सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में हार के बाद वह 9वें नंबर पर है. गुजरात टाइटंस भी अपने शुरुआती 2 मैच हारकर 8वें नंबर पर बनी हुई है. इन टीमों को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है.

ये भी पढ़ें…

वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन

मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola