पेट्रोलपंप में लगी आग तो बुझाने के लिए नहीं है फोम केमिकल

प्रतिनिधि, पाकुड़पूरे राज्य में जहां अग्निशमन सेवा विभाग अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है, वहीं जिले में विभाग खुद समस्याओं का रोना रो रहा है. यदि जिले के किसी भी पेट्रोलपंप में अचानक आग लग गयी तो उसे बुझाने के लिए फोम केमिकल भी अबतक विभाग यहां मुहैया नहीं करा पाया है. इतना ही नहीं […]
प्रतिनिधि, पाकुड़पूरे राज्य में जहां अग्निशमन सेवा विभाग अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है, वहीं जिले में विभाग खुद समस्याओं का रोना रो रहा है. यदि जिले के किसी भी पेट्रोलपंप में अचानक आग लग गयी तो उसे बुझाने के लिए फोम केमिकल भी अबतक विभाग यहां मुहैया नहीं करा पाया है. इतना ही नहीं अग्निशमन विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को यहां पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आज भी सोनाजोड़ी स्थित पत्थर खदान पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अग्निशमन विभाग के पास तीन वाहन है और मात्र दो चालक. छह सिपाहियों के विरुद्ध अब तक छह सिपाहियों का ही पदस्थापन हुआ है. आवंटन की कमी के कारण अग्निशमन विभाग के पास पेट्रोलपंप मालिक 42 हजार 588 रुपये का बकाया है. बाजार समिति में अग्निशमन कार्यालय के संचालित किये जाने की वजह से वर्ष 2012 से अब तक पांच लाख 92 हजार 915 रुपये का बकाया है और इस बाबत बाजार समिति द्वारा विभागीय अधिकारियों को प्लीडर नोटिस भी भेजे गये हैं.क्या कहना है अधिकारी का.कर्मियों की कमी के साथ साथ अन्य समस्याएं है. बाबजूद हम पर्याप्त संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर लगी आग पर काबू करने का काम कर रहे हैं. आवंटन व कर्मियों की कमी को लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार भी किये गये हैं.महत्तम प्रसादअग्निशमन पदाधिकारी.——————————————– अग्निशमन सेवा सप्ताह पर विशेष.- खुद समस्याओं का रोना रो रहा है अग्निशमन विभाग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




