खुशखबरी : चापाडांगा में बनेगा कचड़ा निष्पादन केंद्र

Published at :26 Dec 2014 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : चापाडांगा में बनेगा कचड़ा निष्पादन केंद्र

9.80 करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च फोटो संख्या 1- ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए की जा रही घेराबंदी.प्रतिनिधि, पाकुड़नये साल में शहरवासियों को नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर जमा कूड़ा कचरा से निजात मिलेगा. ऐसा इस लिए कि नगर विकास विभाग द्वारा चापाडांगा में 9.80 करोड़ रुपये की राशि से ठोस अवशिष्ट प्रबंधन […]

विज्ञापन

9.80 करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च फोटो संख्या 1- ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए की जा रही घेराबंदी.प्रतिनिधि, पाकुड़नये साल में शहरवासियों को नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर जमा कूड़ा कचरा से निजात मिलेगा. ऐसा इस लिए कि नगर विकास विभाग द्वारा चापाडांगा में 9.80 करोड़ रुपये की राशि से ठोस अवशिष्ट प्रबंधन का काम कराया जायेगा. इसके लिये चहारदीवारी व घेराबंदी का काम जोरशोर से कराया जा रहा है. नपं अध्यक्ष मीता पांडेय ने बताया कि चापाडांगा के 9.23 एकड़ जमीन पर कचरा निष्पादन के लिए ठोस अवशिष्ट प्रबंधन का निर्माण कार्य कराया जाना है. चहारदीवारी निर्माण का कार्य 85 फीसदी पूरा कर लिये गये हैं. ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए शीघ्र निविदा भी निकाली जायेगी. बता दें कि ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के कूड़ा कचरा को एसपी आवास के निकट स्थित पत्थर खदान में जमा किया जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola