चतुर डांस अकादमी में बच्चों ने सीखी नृत्य की बारीकियां

Updated:
विज्ञापन
चतुर डांस अकादमी में बच्चों ने सीखी नृत्य की बारीकियां

पाकुड़ में चतुर डांस अकादमी द्वारा एक दिवसीय डांस वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें रांची के युवा डांसर पॉप अंकित शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को स्टेज प्रेजेंस, बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के तरीके सिखाए। वर्कशॉप के अंत में बच्चों ने अपने डांस स्टेप्स प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और दर्शकों ने सराहा। निर्देशक महिंद्रा मरैया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होंगे। गौरांगो दास, रोमियो, मासूम सिंह, पूजा सोरेन आदि की भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. चतुर डांस अकादमी में रविवार को एक दिवसीय डांस वर्कशॉप आयोजित किया गया. रांची से आये युवा कलाकार एवं डांसर पॉप अंकित शामिल हुए. पॉप अंकित ने प्रतिभागियों को डांस की बारीकियां सिखायीं. उन्होंने बच्चों को स्टेज प्रेजेंस, बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के तरीके भी बताये. अंत में प्रतिभागियों ने सीखे गये डांस स्टेप्स की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने सराहना की. निर्देशक महिंद्रा मरैया ने बताया कि, इस तरह के वर्कशॉप से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरांगो दास, रोमियो, मासूम सिंह, पूजा सोरेन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola