पंकज मिश्रा से मिले नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
पंकज मिश्रा से मिले नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्षा शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि व झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में जीत की बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट किया। बातचीत में पाकुड़ के विकास, खासकर शहरी जलापूर्ति योजना, शहर के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। शबरी पाल ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। यह मुलाकात पूरी तरह विकास के मुद्दों को लेकर थी। हालांकि इस मुलाकात ने राजनीति में चर्चाओं को जन्म दिया क्योंकि शबरी पाल ने नगर परिषद चुनाव में भाजपा के खिलाफ जीत हासिल की थी और उन्हें पार्टी की ओर से शो-कॉज नोटिस भी मिला था।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर परिषद अध्यक्षा शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि व झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक बातचीत की. मुलाकात के दौरान पंकज मिश्रा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को चुनाव में जीत की बधाई दी. वहीं, अध्यक्षा शबरी पाल ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पाकुड़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि खासकर शहरी जलापूर्ति योजना, शहर के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर पंकज मिश्रा को अवगत कराया गया. इस पर सकारात्मक बातचीत हुई है. इधर, इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव में शबरी पाल भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरी थीं और जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से शो-कॉज नोटिस भी मिला था. हालांकि, शबरी पाल ने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात पूरी तरह विकास के मुद्दों को लेकर थी.

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola