संस्कृति और नैतिकता बचाने, अश्लील रील व वीडियो की रोक पर उतरा मंच

Updated:
विज्ञापन
संस्कृति और नैतिकता बचाने, अश्लील रील व वीडियो की रोक पर उतरा मंच

प्रखंड के कैराछत्तर-भोरीकोचा मंदिर के पास भाषा संस्कृति बचाओ एवं जन विकास मंच की बैठक में सोशल मीडिया पर बढ़ रहे अश्लील गानों, रील और आपत्तिजनक वीडियो पर गंभीर चर्चा हुई। सदस्य नयन राय ने अध्यक्षता की। गणेश राय, इंकु राय और मोहन राय ने कहा कि अश्लील कंटेंट युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, जिससे सामाजिक संस्कृति और नैतिकता प्रभावित हो रही है। बैठक में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल मीडिया के सही उपयोग की जानकारी देने और अश्लील सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग करने का निर्णय लिया गया। स्कूल-कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी उपस्थित लोगों ने अश्लीलता मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि महेशपुर. प्रखंड के कैराछत्तर-भोरीकोचा मंदिर के समीप स्थित खेल मैदान में रविवार को भाषा संस्कृति बचाओ एवं जन विकास मंच की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नयन राय ने की. इस दौरान समाज में बढ़ते अश्लील गाने, रील और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गंभीर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद गणेश राय, इंकु राय और मोहन राय ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहे अश्लील कंटेंट का युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. इससे सामाजिक मूल्यों, संस्कृति और नैतिकता को नुकसान पहुंच रहा है. निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. लोगों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने के साथ अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स और वीडियो को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. साथ ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की जायेगी. बैठक में स्कूल-कॉलेजों में भी जागरुकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित लोगों ने समाज को अश्लीलता मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola