पुष्पा हत्याकांड: पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गोमिया के रवि कुमार को मिला प्रभार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

एसपी हरविंदर सिंह

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय पुष्पा की हत्या मामले में एसपी हरविंदर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना में पदस्थापित सभी 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और गोमिया के रवि कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खुंटाडीह की लापता 18 वर्षीय पुष्पा की हत्या के मामले में एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार की देर रात को पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी 28 पुलिस अधिकारी और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. इसमें 10 सब इंस्पेक्टर, 5 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार और 11 सिपाही शामिल है. जांच कार्य प्रभावित न हो इसे लेकर नया थाना प्रभारी के रूप में गोमिया के रवि कुमार को थाना का प्रभाव सौंपा है. हालांकि एक साथ पूरा थाना को सस्पेंड करने को लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने विरोध जताया है. एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर दोषी पुलिस कर्मियों को सजा देने के साथ निर्दोष को न्याय देने की बात कही है. 

एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने कहा 

इस संबंध में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा है कि जांच प्रक्रिया के तहत थाना के सभी पुलिस अधिकारी और जवान को सस्पेंड किया गया है. जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जबकि निर्दोष पुलिस अधिकारी और कर्मी को नीलंबन से मुक्त होंगे.

पूरे थाना पर कार्रवाई

बता दें कि बोकारो एसपी कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत पिंड्राजोरा थाना के सभी पुलिस अधिकारी और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया. यह झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी पूरे थाना को एक साथ निलंबित किया गया है. इन सभी पर अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि सभी मामलों की विभागीय जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. 

पहले भी हुई थी कार्रवाई और जांच टीम की रिपोर्ट

इससे पहले शनिवार की रात को एसपी ने बताया था कि लापता पुष्पा की जांच में असंवेदनशीलता बरतने वाले थाना प्रभारी अभिषेक रंजन, जांच अधिकारी एसआइ अनिकेत कुमार, एसआईटी के एसआइ विवेक पांडे, एसआइ अनिल यादव व मुंशी अक्षय कुमार को सस्पेंड कर दिया था. बताया गया था कि हत्यारे से गहरे संबंध के साक्ष्य मिले, तो सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद देर रात को ही पुन: पिंड्राजोरा थाना एसआटी प्रमुख सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सदस्य बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज व सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार पहुंचे. जांच-पडताल कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी. इसके आधार पर देर रात को ही थाना में पदस्थापित 28 पुलिस अधिकारी और कर्मी को सस्पेंड का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया. मामले की जांच रविवार को भी जारी है. ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के गरम रूख को देखते हुए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जांच में लापरवाही बरतने के कारण 9 अप्रैल को ही तत्काल प्रभाव से पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन व मुंशी अक्षय कुमार को सस्पेंड का दिया था. 

इसे भी पढ़ें: रांची के दिवाकर को मिली नई जिंदगी, जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता

इसे भी पढ़ें: चतरा के सिमरिया में एसडीओ का पद महीनों से खाली, मामलों की सुनवाई ठप होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola