समशेरगंज में 987 में से 579 मतदाताओं के नाम विचाराधीन
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 12 Apr 2026 6:20 PM
फरक्का के समशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के साहेबनगर बूथों 120 और 121 में लगभग पूरे गांव के 579 वोटरों के नाम वोटर सूची से हटाए या विचाराधीन कर दिए गए हैं, जबकि केवल 408 ही नाम सूची में हैं। स्थानीय निवासी परेशान हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर के बाद हटाए गए नामों की पुन: जांच कर संशोधित वोटर सूची जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन समशेरगंज क्षेत्र में अभी तक कोई अंतिम सूची जारी नहीं हुई है। जिलाधिकारी और राज्य अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए हैं।
प्रतिनिधि, फरक्का. प्रदेशभर में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मतदाता भी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के साहेबनगर बूथ संख्या 120 एवं 121 में पूरे एक गांव के वोटरों के नाम विचाराधीन रखे गए हैं. स्थानीय निवासी सागर अली, अमीरुल इस्लाम, अनवर हुसैन, अजय मंडल, दिलावर शेख, यस्मिना खातून आदि ने बताया कि इन दोनों बूथों पर कुल 987 वोटर हैं, जिनमें से केवल 408 वोटरों के नाम सूची में शामिल हैं, जबकि 579 वोटरों के नाम विचाराधीन हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर के बाद हटाए गए नामों की जांच-पड़ताल कर संशोधित सूची जारी करने का निर्देश दिया था. इसके बाद 28 फरवरी को संशोधित वोटर सूची और 10 अप्रैल को फाइनल वोटर सूची आयोग की ओर से जारी की गई. लेकिन अब तक समशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के इन बूथों पर किसी भी प्रकार का संशोधन या अंतिम सूची जारी नहीं किया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी और प्रदेश के अधिकारियों से भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसी बीच, रविवार की सुबह ग्रामीणों ने इस मुद्दे का जमकर विरोध किया और आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










