पटना में कल BJP विधायक दल की अहम बैठक, शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार को लेकर जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की अहम बैठक कल पटना में होने जा रही है. दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है

विज्ञापन

Bihar New Government: बिहार की सियासत में कल का दिन बेहद अहम होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सभी विधायकों और विधान पार्षदों की एक हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई है. मंगलवार, 14 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे पटना स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में होने वाली इस बैठक ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल होने जा रहे हैं, जो पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं.

बंगाल से वापस लौट रहे हैं विधायक

बीजेपी आलाकमान ने इस बैठक को कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बंगाल चुनाव में तैनात विधायकों को भी तुरंत पटना लौटने का आदेश दिया गया है. वर्तमान में बिहार बीजेपी के कई दिग्गज नेता और विधायक पश्चिम बंगाल में चुनावी कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कल की बैठक में उनकी मौजूदगी अनिवार्य है.

पटना में विधायकों के जुटने का सिलसिला आज शाम से ही शुरू होने की उम्मीद है.

क्या है बीजेपी का प्लान बी?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी इस बैठक को सामान्य विधायी दल की बैठक से कहीं ऊपर ले जाती है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी बिहार में संगठन की मजबूती और एनडीए (NDA) के भीतर नए तालमेल को लेकर कोई बड़ा रोडमैप तैयार कर रही है.

बीजेपी विधायक दल की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद इसमें शामिल होंगे. बिहार में पहली बार बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. विधायक दल के नेता का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. कल शिवराज सिंह चौहान पटना आएंगे.

बीजेपी ऑफिस में दिखेगी हलचल

पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में इस महाबैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों में नई ऊर्जा फूंकी जाएगी.

विपक्षी खेमे की गतिविधियों और राज्य की ताजा राजनीतिक स्थितियों पर भी मंथन किया जाएगा. दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाली इस बैठक के बाद बिहार की राजनीति में कुछ नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं, जो आने वाले समय में सत्ता और संगठन की दिशा तय करेंगे.

Also Read: ‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन