ePaper

दीनानाथ शरण की मनायी गयी 16वीं पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

Updated at : 12 Oct 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
दीनानाथ शरण की मनायी गयी 16वीं पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा क्षेत्र में पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीनानाथ शरण की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आमिरजोला स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्रजेश कुमार ने कहा कि शरण के मार्गदर्शन में अमड़ापाड़ा में कोयला खनन कार्य शुरू हुआ और पैनम कोल परियोजना के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। शरण की कार्यशैली और समर्पण प्रेरणादायक बताए गए। 12 अक्टूबर 2009 को उनका हत्या कर दी गई थी, जो क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाला मामला था। पुण्यतिथि कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा क्षेत्र स्थित पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीनानाथ शरण की 16वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई. आमिरजोला स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. डीबीएल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ब्रजेश कुमार, पीएसपीसीएल के माइंस एजेंट राकेश कुमार सिंह, डीबीएल के सीनियर एचआर प्रिंस कुमार, राजेश कर्ण और अन्य कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. ब्रजेश कुमार ने कहा कि दीनानाथ शरण के मार्गदर्शन में ही अमड़ापाड़ा क्षेत्र में कोयला खनन कार्य शुरू हुआ था और पैनम कोल परियोजना के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनकी कार्यशैली और समर्पण भावना आज भी प्रेरणादायक है. गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2009 को छोटा पहाड़पुर गांव के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान दीनानाथ शरण और शीतल प्रसाद की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. पुण्यतिथि कार्यक्रम में संजय दास, जेपी राय, भावेश दिवाकर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola