कोयला लोड 13 बाइकें व 30 साइकिलें जब्त

Updated:
विज्ञापन
कोयला लोड 13 बाइकें व 30 साइकिलें जब्त

पाकुड़. एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर कोयला चोरी रोकथाम को लेकर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 13 बाइकें व 30 साइकिलें जब्त की.

विज्ञापन

पाकुड़. एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर कोयला चोरी रोकथाम को लेकर छापेमारी की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के अलावा हिरणपुर, महेशपुर, मालपहाड़ी व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने 13 बाइकें व 30 साइकिलें जब्त की. एसपी कार्यालय के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से नौ व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से चार मोटरसाइकिलें जब्त की गयी है. अंधेरे का फायदा उठाकर कोयले के कारोबार में संलिप्त सभी लोग भागने में सफल रहे. मोटरसाइकिल को जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. बता दें कि कोयला चोरी जिले में आम हो गयी है. आए दिन साइकिल, बाइक व विभिन्न माध्यम से कोयला की चोरी होती है. कोयला के कारोबार में संलिप्त लोग साइकिल व मोटरसाइकिल के माध्यम से कोयला पाकुड़ के अलावा बंगाल में भी बेचने का काम करते हैं. हालांकि कोयल की चोरी की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाए जाते हैं. लेकिन कोयले में संलिप्त कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola