लोहरदगा : 40 वर्षों से बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो ग्रामीणों से वार्ता करते सीओ व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

झारखंड के कुड़ू प्रखंड में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के जिलिंग, पंडरा और माराडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविवार को मित्रा पेट्रोल पंप के समीप प्रदर्शन किया. ग्रामीण राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की अनुमति मांग रहे थे, जिसकी अनुमति नही मिलने पर उन्होंने रोष जताया. ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि एनएच-39 से जिलिंग होते हुए माराडीह जोड़ा तालाब तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क पिछले 40 वर्षों से बदहाल है. इससे जिलिंग, पंडरा और मराडीह के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

कई बार आवेदन देने के बावजूद नहीं हुआ समाधान

पूर्व में कई बार आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. काफी देर चली बातचीत के बाद एसडीओ की ओर से आश्वस्त किया गया कि सोमवार से सड़क पर डस्ट बिछाने का कार्य शुरू किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: परिसीमन के खिलाफ 30 को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली : बंधु तिर्की

चार माह में सारी परिक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू

साथ ही, डीपीआर तैयार होने की बात कहते हुए चार माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया गया, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर मुखिया मुमताज पायरिया, भाजयुमो अध्यक्ष सरजु कुमार साहू, लोकनाथ महतो, टिंकू महतो, मनकिशोर राम, चरकू महतो, चरकू राम, संदीप साहू, इंद्रजीत गुप्ता, अवधेश साहू, अरुण भारती, बबलू राम, लाल गुड्डू, किशन बैठा और दीपक साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola