लोहरदगा में झारखंड बंद का आंशिक प्रभाव
बंद के दौरान सड़क जाम किये भाजपाई | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर दिखा। बाजार खुले रहे लेकिन बस और ट्रकों का परिचालन ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
लोहरदगा. लोहरदगा में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा शहर में आंशिक प्रभाव देखा गया .कुछ समय के लिए भाजपाइयों ने रेलवे साइडिंग के पास सड़क जाम कर नारेबाजी की. जिसे पुलिस ने समझा बूझाकर शांत कराया और सड़क जाम को समाप्त किया .वहीं बंद को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. हालांकि बंद के दौरान बाजार एवं दुकान सामान्य रूप से खुली रही. वहीं बस और बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ .लंबी दूरी के वहां नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा .
ये भी पढ़ें: परिसीमन के खिलाफ 30 को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली : बंधु तिर्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










