छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : अजातशत्रु

Updated:
विज्ञापन

अजातशत्रु | Prabhat Khabar Network

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजयुमो नेता अजातशत्रु ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और सीबीआइ जांच की मांग कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. अजातशत्रु ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग कर उनकी आवाज दबा रही है.

सीबीआइ जांच की मांग जायज

जेपीएससी और जेएसएससी जैसी परीक्षाओं पर उठ रहे सवालों के बीच छात्रों की सीबीआइ जांच की मांग जायज है, जिसे सरकार को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने भाजपा नेताओं को हिरासत में लेने की घटना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष छात्रों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा था.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में झारखंड बंद का आंशिक प्रभाव

सड़क से सदन तक संघर्ष

भाजयुमो उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती, भाजपा और भाजयुमो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने सरकार से छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील होकर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola