JPSC-JSSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भंडरा में बंद का आंशिक असर
मौके पर मौजूद भाजपाई | Prabhat Khabar Network
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भंडरा में भाजपा ने बंद का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
लोहरदगा(भंडरा): रांची में छात्रों के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना को लेकर मंगलवार को भंडरा भाजपा मंडल ने बंद का आह्वान किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर उरांव और बिपता उरांव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह बाजार बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडरा थाना मोड़ चौक पर टायर जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबादऔर सरकार होश में आओ के नारे लगाए. बंद के कारण बाजार में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा.
राज्य सरकार छात्र विरोधी - परमेश्वर उरांव
मौके पर मंडल अध्यक्ष परमेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार पूरी तरह से छात्र विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेपीएससी में होने वाली सभी सरकारी नौकरियों को यह सरकार बेच रही है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.भाजपा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर विधानसभा तक इसका विरोध करेगी.
ये भी पढ़ें: लोहरदगा : 40 वर्षों से बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
युवाओं के साथ अन्याय नहीं सहेगा भाजपा - बिपता उरांव
वहीं विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव ने कहा कि रांची में छात्रों के साथ हुई मारपीट लोकतंत्र पर हमला है.उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और जेपीएससी में पारदर्शिता नहीं आती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. ये भी पढ़ें: परिसीमन के खिलाफ 30 को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली : बंधु तिर्की
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस बंद और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर किशोर साहू, अभिषेक चौहान, उत्तम गुप्ता, सुनील उरांव, सतीश उरांव, प्रीतम गुप्ता नीतून यादव, प्रदीप गुप्ता, छोटू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










