पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन
पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया

भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत में पशुपालन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत में पशुपालन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया. इस चिकित्सा शिविर में बीएचओ मनोज कुमार उपस्थित थे. इनके साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा भी पशु चिकित्सा शिविर में सहभागिता दी गयी. पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार चिकित्सा शिविर में 35 किसानों के 471 पशुओं का इलाज किया गया. पशु चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार 35 किसानों के 471 पशुओं का इलाज का तात्पर्य है कि प्रति किसान 15 से ज्यादा मवेशियों का इलाज किया गया . ग्रामीणों का कहना है कि मसमानो पतरा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. जिसके कारण ज्यादातर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के तरफ थे. पशुपालन विभाग द्वारा लगाया गया चिकित्सा कैंप में बहुत कम लोग उपस्थित हुए थे. जबकि स्थानीय कई ग्रामीणों का कहना है कि एक किसान के पास 15 मवेशी गिने चुने किसानों के पास है. सभी किसानों के पास औसत 15 पशु उपलब्ध ही नहीं है. पशुपालन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा के नाम पर जो आंकड़ा दिया जा रहा है. वह सरासर झूठ है. इस संबंध में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola