भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष प्रेरणादायक और जन-जागरण का प्रतीक है: सांसद

Updated:
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष प्रेरणादायक और जन-जागरण का प्रतीक है: सांसद

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष प्रेरणादायक और जन-जागरण का प्रतीक है: सांसद

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शंख मोड़ के पास झारखंड के जननायक, धरती आबा, क्रांतिकारी वीर, आदिवासी समाज के मसीहा, उलगुलान के महानायक, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक, सामाजिक सुधारक और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन दर्शन, दिकुओं द्वारा किये गये अत्याचार और अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष अत्यंत प्रेरणादायक और जन-जागरण का प्रतीक है. उन्होंने शोषित और पीड़ित समाज को हक और सम्मान के लिए लड़ने की शक्ति दी. दिकू राज और अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उन्होंने अदम्य साहस के साथ उलगुलान की लौ जलायी. उनका जीवन सत्य, त्याग, तपस्या और समाज उत्थान का अद्वितीय उदाहरण है. उन्होंने जनजातीय समाज को जल–जंगल–जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित किया. उनका संघर्ष आज भी अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है. स्वतंत्रता की चेतना जगाने में भी उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही. वे युवाओं के लिए साहस, स्वाभिमान और क्रांतिकारी विचारों के प्रतीक हैं. उनका उलगुलान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का अमर अध्याय है. भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को एकजुट किया : जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि इसी पावन दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति और उलगुलान की प्रेरणा को नमन करते हुए आज ही के दिन झारखंड राज्य की स्थापना की गयी, जो जनजातीय अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान का प्रतीक है. उनका योगदान जनजातीय समाज के अस्तित्व और अधिकारों की लड़ाई का इतिहास है. उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और शोषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाकर समाज को एकजुट किया. उनका समर्पण आज भी झारखंड की अस्मिता और संघर्ष का प्रकाश स्तंभ है़ मौके पर नेसार अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, पेशरार प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह खेरवार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, प्रदेश सेवादल सचिव प्रदीप विश्वकर्मा, कुड़ू सांसद प्रतिनिधि विकास सहदेव, सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, मनौवर आलम, कुड़ू मंडल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, बुधवा उरांव, जिला प्रवक्ता मुस्ताक अहमद, सेराज अंसारी, असलम अंसारी, रऊफ खान, एजाज अंसारी, स्वाति महली, इकबाल अंसारी, राजू टाना भगत, मुस्लिफ खान, संजय नायक, रफीक अंसारी, बिरेंद्र उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola