झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचायें : विनोद पांडेय

Updated:
विज्ञापन
झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचायें : विनोद पांडेय

झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचायें : विनोद पांडेय

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने रविवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय रांची पहुंचकर महासचिव व प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय से मुलाकात की़ इस मौके पर उन्होंने दिशा दर्पण गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया़ बैठक में जिलाध्यक्ष ने लोहरदगा जिला संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और मजबूती पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की़ उन्होंने बताया कि जिले में झामुमो के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सहित सभी संगठनों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर भी चर्चा की़ जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, जनता तक योजनाओं के लाभ और भविष्य की रणनीति तय करने में मील का पत्थर साबित होगी़ विनोद पांडेय ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से जनता तक पहुंचाना जिला संगठन की जिम्मेदारी है़ उन्होंने पंचायत और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को जागरूक और जिम्मेदार बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया़ मुलाकात के अंत में मोजम्मिल अहमद ने भरोसा दिलाया कि लोहरदगा जिला संगठन पूरी तरह तैयार है और पार्टी के जनाधार को और मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola