सोशल ऑडिट का होना विद्यालयों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है: अभिजीत कुमार

Updated:
विज्ञापन
सोशल ऑडिट का होना विद्यालयों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है: अभिजीत कुमार

सोशल ऑडिट का होना विद्यालयों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है: अभिजीत कुमार

विज्ञापन

लोहरदगा़ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम डीआरडीओ सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार, सोशल यूनिट की सदस्य सरस्वती देवी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी, सभी प्रखंडों के बीपीओ कुंदन कुमार एवं अभिषेक भारती सहित विद्यालय प्रधानाध्यापक, बीआरपी और सीआरपी उपस्थित थे. जनसुनवाई में मध्याह्न भोजन पीएम पोषण योजना के तहत छह और समग्र शिक्षा अभियान के नौ मामलों सहित कुल 15 विद्यालयों के मुद्दों का निराकरण किया गया. इसमें सहायक आचार्य की नियुक्ति, किचन शेड, शौचालय की मरम्मत, किचन डिवाइस की व्यवस्था आदि शामिल थे. जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव ने कहा कि सोशल ऑडिट से विद्यालयों की स्थिति सुधारने में मदद मिलती है और यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है. जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी से कहा कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पुस्तकालय व्यवस्था, छात्रों की नियमित उपस्थिति, शौचालय और किचन शेड की स्थिति पर ध्यान दें. इससे प्रखंड और जिला स्तर पर वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी और सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित होंगे. मौके पर सोशल यूनिट के सदस्य एवं संबंधित प्रखंड अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola