शारदीय नवरात्र आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा

शारदीय नवरात्र आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन

कुड़ू़. “या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः” के जयकारे के साथ सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो जायेगा. कलश स्थापना को लेकर पूरे कुड़ू प्रखंड में भक्तिमय माहौल है. शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति, टाटी सहित अन्य पंडालों द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया है. सभी पंडालों में साफ-सफाई और माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है. रविवार को आयोजन समितियों ने पंडालों की सफाई की. पुरोहित लवकेश पाठक ने बताया कि सुबह 6 बजे और 11 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है. इन दोनों समयो पर कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र में पूजा शुरू की जा सकती है. सभी पूजा पंडाल तैयार हैं और भक्तिपूर्ण माहौल में माता के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कलश यात्रा के साथ आज होगी कलश स्थापना

भंडरा. सोमवार को कलश यात्रा के साथ भंडरा में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा. सभी पूजा पंडालों में कलश स्थापना और दैनिक पाठ की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुबह से कलश यात्रा शुरू होगी, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है, जबकि मूर्तिकार माता की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं. विद्युत सज्जा करने वाले लोग सजावट को अंतिम चरण में लाकर पंडालों को भव्य रूप दे रहे हैं. पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के माहौल में डूबा हुआ है. इस मौके पर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति और मां सिद्धिदानी दुर्गा मंदिर निर्माण समिति अलग-अलग कलश यात्रा का आयोजन कर रही है. इसके अलावा मसमानो और भंवरों में दुर्गा पूजा आयोजक समितियों द्वारा भी कलश यात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola