कांग्रेस के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम : खड़गे

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम : खड़गे

कांग्रेस के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम : खड़गे

विज्ञापन

लोहरदगा़ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने खड़गे को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया. दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति और कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें झारखंड में कांग्रेस मंत्रियों और नेताओं के कामकाज, संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं, राज्य के सर्वांगीण विकास और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका जैसे विषय प्रमुख रहे. मुलाकात के दौरान खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम है. उन्होंने धीरज प्रसाद साहू को भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा संगठन के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि साहू जैसे अनुभवी नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और लगातार उनसे मिलते रहना चाहिए ताकि राज्य की स्थिति से वे अवगत होते रहें. धीरज प्रसाद साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे लगातार संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से जुड़ने और आमजनों का फीडबैक लेने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. इस अवसर पर खड़गे ने उन्हें फिर से मुलाकात के लिए बुलाया और जल्द ही झारखंड आने का आश्वासन दिया. इस भेंट को झारखंड कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola