किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएमएफबीवाई में करायें : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएमएफबीवाई में करायें : डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई.

विज्ञापन

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक फोटो. बैठक में मौजूद अधिकारी लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में सभी बैंकों को अपनी-अपनी शाखाओं में वैसे किसानों जिनका एक्टिव केसीसी होते हुए भी अब तक उनका अच्छादन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नहीं हुआ है, उन्हें आच्छादित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, वैसे किसान कृषि का कार्य भी कर रहे हों. पीएमएफबीवाई में रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा कर 30 सितंबर 2025 की गयी है. उपायुक्त ने सभी बैंकों को जनसुरक्षा अभियान 2025-26 अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आपदा से हुई मृत्यु की स्थिति में मृतक का नाम पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना या पीएम सुरक्षा बीमा योजना में शामिल होने की स्थिति में योजना का भी लाभ दिलाने हेतु अभिलेख तैयार किये जाने का निर्देश दिया गया. सभी बैंकों को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना में क्लेम का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकरी प्रमोद दास, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola