प्राकृतिक की रक्षा करना समाज की पहचान

प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर मंगलवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति समेत अन्य आदिवासी संगठनों ने सरहुल शोभायात्रा निकाली.
कुड़ू. प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर मंगलवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति समेत अन्य आदिवासी संगठनों ने सरहुल शोभायात्रा निकाली. शहरी क्षेत्र में भ्रमण के बाद सरहुल शोभायात्रा बस स्टैंड पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. बस स्टैंड में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे आदिवासी खोडा ने पारंपरिक नृत्य से समा बांध दिया. बताया जाता है कि दोपहर एक बजे से पड़हा भवन मे पहान तेजबीर उरांव, बुधना पहान, शनि पहान, अनुप मुंडा, गोपाल पहान, गोरखनाथ मुंडा तथा पुजारों ने प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर सरई फुल की पूजा की. इसके बाद सरहुल शोभायात्रा दोपहर दो बजे पड़़हा भवन से शुरू हुई. शोभायात्रा थाना चौक होते हुए बस स्टैंड के बाद बाइपास रोड होते हुए ब्लॉक मोड़ पहुंची, ब्लॉक मोड़ के बाद वापसी में शोभायात्रा मस्जिद चौक होते हुए इंदिरा गांधी चौक, थाना चौक के बाद बस स्टैंड पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. शोभायात्रा मे शामिल आदिवासी खोड़हा का उत्साह देखते ही बनता था. सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासी प्राकृतिक के पुजारी तथा उपासक हैं. सरहुल का त्योहार कई संदेश देता है. फसल बेहतर हो, बरसात बेहतर हो ,इसके लिए प्राकृतिक की पूजा कि जाती है. प्राकृतिक की रक्षा करना आदिवासी समाज की पहचान है. सरहुल कई संदेश देती है.सरहुल शोभायात्रा मे प्रखंड के जिदो, ननतिलो, कौवाखाप, हेंजला, चंदलासो,कोलसिमरी, लावागांई, दोबा, कोकर, पुरनाडीह, उड़ुमुड़ू, नावाटोली, जामड़ी, जिंगी, बड़की चांपी, कड़ाक, राजरोम, ककरगढ़, चेटर , पंडरा, बारडीह, कड़ाक, चीरी समेत अन्य गांव के आदिवासी खोड़हा शामिल हुए . सरहुल शोभायात्रा को सफल बनाने मे केन्द्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष अवधेश उरांव, जतरू उरांव,अनिल उरांव, सुनिल उरांव, राजकिशोर उरांव, दुबराज उरांव, सुखराम उरांव, सुनील उरांव, लक्ष्मण उरांव, शनि उरांव, सुबोध उरांव, विनोद उरांव, रूपनारायण उरांव, किरण उरांव, रमेश उरांव, सुखराज उरांव, लखन भगत, मंगरा उरांव, कुलदीप उरांव, प्यारी टोप्पो, झालो उरांव, सरस्वती उरांव, शीला उरांव, सुशीला उरांव, सबिता उरांव, मुनिता उरांव, अनिला उरांव, सुशांति उरांव, निशू उरांव चंदलासो के पंचायत समिति सदस्य अनिमा टोप्पो, चरिया उरांव, सोमरमनी उरांव, ललिता उरांव, अशोक उरांव, सुरेन्द्र उरांव, अनुप भगत, दुर्गा उरांव सहित अन्य का मुख्य योगदान रहा. सरहुल शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सरहुल शोभायात्रा को लेकर सभी चौक -चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे .थाना प्रभारी मनोज कुमार खुद सुरक्षा की कमान संभाले शोभायात्रा के साथ चल रहे थे .सरहुल शोभायात्रा को लेकर शहरी क्षेत्र मे भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था. सुरक्षा में थाना प्रभारी के साथ लवकुश सिंह समेत पुलिस बल के जवान शामिल थें, दूसरी तरफ शोभायात्रा में प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा थाना प्रभारी मनोज कुमार अवर निरीक्षक कुंदन कुमार रवानी, हेमंत कुमार, अविनाश सिंह पुलिस जवानों के साथ पड़हा भवन से लेकर बस स्टैंड तक साथ चलें. सरहुल शोभायात्रा का स्वागत किया गया सरहुल शोभायात्रा का जगह –जगह स्वागत किया गया. केंद्रीय महावीर मंडल ने ब्लॉक मोड़ में स्टॉल लगाते हुए चना, गुड़,पानी व शरबत का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, ब्रजेश कुमार, राजेश प्रसाद, अभिषेक कुमार रिंकू, राजू कुमार रजक,संजय चौधरी, शशि कुमार, विकास शाहदेव, विश्वजीत भारती, अमित कुमार बंटू, अजय वर्मा, रवि कुमार, आकाश कुमार राजा, आनंद कुमार यादव, प्रमेश्वर महतो, संजय कुमार तिलका, सुबोध पासवान जंगलू, सरजू कुमार साहू, पंकज भारती,शशि कुमार, गौतम गुप्ता, गौरव मुखर्जी, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार, अजय कुमार अज्जू, महाबीर प्रसाद गुप्ता, रामपद राम, जयधन बैठा, सुलभ रजक, अजय शर्मा सहित अन्य ने शोभायात्रा में शामिल लोगो का स्वागत किए. इसके अलावा कुड़ू पुलिस के द्धारा थाना के समीप स्टॉल लगातें हुए शोभायात्रा में शामिल लोगो के स्वागत के लिए चना, गुड़ तथा शरबत का वितरण किया गया. सरहुल शोभायात्रा में शामिल अतिथि तथा जनप्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष रीना भगत उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, ओमकार कुमार, रमेश उरांव, पंसस अनिमा टोप्पो मुखिया सुषमा देवी, दसमति उरांव, अमरनाथ राम, सीओ मधुश्री मिश्रा थाना प्रभारी मनोज कुमार, हलीम अंसारी, कमरूल इस्लाम, आकाश कुमार राजा, नईम खान सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




