खेल के आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द्ध मजबूत होता है : शशिकांत

खेल के आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द्ध मजबूत होता है : शशिकांत
भंडरा़. भंडरा प्रखंड क्षेत्र के उदरंगी पतरा मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शशिकांत उरांव (पिंटू) और जयंती उरांव उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रखंड सदर आफताब आलम, मुखिया परमेश्वर महली, समाजसेवी तिवारी उरांव, झूठन साहू, अख्तर अंसारी, मुमताज अंसारी, नौशाद अंसारी, सरताज अंसारी, फिरोज अंसारी और सजिबुल अंसारी मौजूद थे. फाइनल मुकाबला वन मैन आर्मी और एफसी मराडीह के बीच हुआ़ इसमें वन मैन आर्मी ने एफसी मराडीह को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. शशिकांत उरांव ने खेल प्रेमियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह शरीर और मन को स्वस्थ रखता है तथा अनुशासन, सकारात्मकता और टीम भावना सिखाता है. विशिष्ट अतिथियों जयंती उरांव, आफताब आलम और परमेश्वर महली ने कहा कि फुटबॉल क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है और यहां के युवा खिलाड़ियों में पर्याप्त प्रतिभा है, जिन्हें नियमित अभ्यास और उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता है. समापन समारोह में विजेता, उपविजेता और तीसरे-चौथे स्थान पर आये टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष नौशाद अंसारी, सचिव जिलानी अंसारी, कोषाध्यक्ष अमजद अंसारी समेत अन्य सदस्यों ने दूर-दराज से आये मेहमानों और खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




