कुड़ू अंजुमन का चुनाव जारी, लोगों में उत्साह

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कुड़ू अंजुमन का चुनाव जारी, लोगों में उत्साह

अंजुमन इस्लामिया कुड़ू का चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक जफर खान तथा शमीम अहमद खान के निगरानी में जारी है. अंजुमन चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है.

विज्ञापन

कुड़ू. अंजुमन इस्लामिया कुड़ू का चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक जफर खान तथा शमीम अहमद खान के निगरानी में जारी है. अंजुमन चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. बताया जाता है कि अंजुमन इस्लामिया कुड़ू का कार्यकाल संपन्न होने के बाद चुनाव की घोषणा की गयी थी. अंजुमन इस्लामिया कुड़ू के चुनाव में सदर पद पर मुजम्मिल अहमद व सलीम अमीर नायब सदर पद पर मोहम्मद नसीम, जुनाब आलम व शमशेर खान सेक्रेट्री पद पर गयाश खान उर्फ छोटू व दावर रशीद उर्फ दारुण चुनाव मैदान में डटे हुए हैं, जबकि नायब सेक्रेटरी पद पर नावेद आलम उर्फ नेता जी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. चुनाव पर्यवेक्षक जफर खान व शमीम खान ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया कुड़ू का चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चल रहा है. सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. देर शाम तक अंजुमन इस्लामिया कुड़ू के चुनाव की मतगणना होगी तथा निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola