ePaper

सेन्हा में पांच से शुरू होगा कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated at : 02 Nov 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
सेन्हा में पांच से शुरू होगा कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट

सेन्हा में पांच से शुरू होगा कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन

सेन्हा. पांच दिवसीय 19वां कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सेन्हा प्रखंड के सीठीयो स्थित आदिवासी अखाड़ा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस वर्ष भी टूर्नामेंट का आयोजन सीठीयो ग्राम के खेल मैदान में होगा. आदिवासी अखाड़ा समिति सीठीयो के सदस्यों ने टूर्नामेंट को भव्य रूप देने के लिए मैदान में तैयारी शुरू कर दी है. खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मैदान का समतलीकरण व साफ-सफाई कार्य किया जा रहा है. समिति के सौजन्य से आयोजित इस टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और टीमों का नामांकन कार्य भी प्रारंभ हो गया है. टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं. टूर्नामेंट का शुभारंभ पांच नवंबर को होगा और समापन नौ नवंबर को होगा. आयोजन समिति के सदस्य मैदान की सजावट, दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हैं. गडरपो टोंगरी जतरा आठ को

लोहरदगा़ गडरपो घोड़ालाता पड़हा जतरा समिति द्वारा आठ नवंबर को गडरपो टोंगरी जतरा का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए समिति ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री चमरा लिंडा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद सुखदेव भगत शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola