लोहरदगा में 30 मई को इंटक का ऐतिहासिक महाधिवेशन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:58 PM

विज्ञापन

लोहरदगा में 30 मई को इंटक का ऐतिहासिक महाधिवेशन

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का महाधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. महाधिवेशन की जानकारी देते हुए इंटक के महासचिव सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि यह आयोजन श्रमिक हितों, संगठनात्मक मजबूती और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. कार्यकारिणी की बैठक में होगी गंभीर चर्चा : धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले इंटक के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, श्रमिक नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें संगठन के विस्तार, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान औद्योगिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा होगी. महाधिवेशन में मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा. प्रतिनिधियों के लिए की गयी व्यापक व्यवस्था : विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करेंगे, जिससे श्रमिक आंदोलन को नयी दिशा मिलेगी. महाधिवेशन में काफी संख्या में श्रमिकों और समर्थकों की उपस्थिति को देखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है. आयोजन समिति द्वारा मंच, आवास, भोजन, यातायात और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गयी हैं. बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने के समुचित प्रबंध किये गये हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं को सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. नेताओं का मानना है कि इस आयोजन से संगठन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा और क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जायेगा. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola