कांग्रेस कमेटी की बैठक में 31 मई को होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर हुई चर्चा

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की बैठक में 31 मई को होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर हुई चर्चा

विज्ञापन

लोहरदगा़ कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों और अग्रणी संगठनों के कप्तानों की विशेष बैठक हुई. इसमें 31 मई को आयोजित होने वाले बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि इस अभियान की महत्ता को देखते हुए शिविर में प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की विशेष उपस्थिति रहेगी. जिले के सभी बीएलए को 31 मई को नगर भवन परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. योग्य नागरिक न छूटें : जिलाध्यक्ष : बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक है. कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान में निष्ठा से जुटें और घर-घर जाकर योग्य नागरिकों का नाम सूची में जुड़वाएं. प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बीएलए को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दी जायेगी. बैठक में नूर मोहम्मद, जिला महासचिव सदरुल अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता, संगीता उरांव, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, तनवीर गौहर, सत्यदेव, यूनुस, अनिल, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, दानिश अली, मनौवर आलम, शंभू प्रजापति, महताब आलम, हामीद, रामदेव, किशोर साहू, ठाकुर प्रसाद, रुस्तम, अनीमा कुजूर, जावेद, परमेश्वर, खुद्दी मांझी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola