डीसी ने छूटे मतदाताओं की मैपिंग जल्द पूरी करने का दिया निर्देश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 10:02 PM

विज्ञापन

डीसी ने छूटे मतदाताओं की मैपिंग जल्द पूरी करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पायी है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करें. इसके लिए सभी बीएलओ सूची बनाकर घर-घर जायें और मैपिंग के साथ एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट) मतदाताओं का डेटा भी जुटायें. सभी एइआरओ प्रतिदिन बीएलओ सुपरवाइजर के साथ कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लायें. उपायुक्त ने 72-लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद, लोहरदगा ग्रामीण, कुड़ू, किस्को व पेशरार के कम मैपिंग वाले सुपरवाइजरों से जानकारी ली. बैठक में अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, सभी एइआरओ और बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद थे. आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद पर मोनिका कच्छप का हुआ चयन कैरो. आदिवासी मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सेविका चयन को लेकर ग्राम प्रधान बीरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें महिला बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका निशु महतो, मुखिया बीरेंद्र महली, प्रधानाध्यापक मनीष बाखला और पंचायत सचिव पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान पर्यवेक्षिका ने ग्रामीणों को सेविका चयन के नियमों और प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. पोषक क्षेत्र की 10 महिलाओं ने सेविका पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करते हुए शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति जमा की. कागजातों की स्क्रूटनी के बाद, शैक्षणिक योग्यता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मोनिका कच्छप (पति अभिमन्यु उरांव) को सर्वसम्मति से सेविका के रूप में चयनित किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, हवलदार गुड़ु शर्मा, बुधवा उरांव, बजरंग, मंगरा, मनोज, बाबूलाल, मुबारक हुसैन, सुशील, विकास, सुधीर उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola