लोहरदगा के नये डीडीसी राज महेश्वरम ने पदभार ग्रहण किया

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:55 PM

विज्ञापन

लोहरदगा के नये डीडीसी राज महेश्वरम ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन

लोहरदगा़ राज महेश्वरम ने लोहरदगा के नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्रभात खबर से विशेष बातचीत की. उन्होंने कहा कि वे इसके पूर्व भी लोहरदगा में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) का दायित्व संभाल चुके हैं. इस नाते वे यहां के लोगों, यहां की कार्य संस्कृति और स्थानीय समस्याओं से पूरी तरह अवगत हैं. उनका एकमात्र लक्ष्य लोहरदगा जिले का सर्वांगीण विकास करना है. गुणवत्ता और समय-सीमा पर रहेगा विशेष जोर : डीडीसी राज महेश्वरम ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना उनका मुख्य उद्देश्य है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों और गरीबों को उनका वाजिब हक हर हाल में दिलाया जायेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जायेगा, ताकि आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके. प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा लोहरदगा : उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले में काम करने का उनका पुराना और सुखद अनुभव रहा है. अब विकास कार्यों को और अधिक गति दी जायेगी ताकि जिला प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सके. गौरतलब है कि एसडीओ के रूप में उनका पिछला कार्यकाल बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola