खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने कुचला,मौत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:57 PM

विज्ञापन

खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने कुचला,मौत

विज्ञापन

भंडरा़ थाना क्षेत्र की मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल टंगरा टोली गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. मृतका प्रतिमा उरांव अपने पति कृष्ण उरांव और दो बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थी. इसी बीच अचानक जंगली हाथी वहां आ धमका. ग्रामीणों की शोर सुनकर दंपति बच्चों को लेकर भागने लगे, लेकिन प्रतिमा हाथी की चपेट में आ गयी. हाथी ने उसे बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि, बगल में ही गिरे उसके बच्चे को हाथी ने छोड़ दिया, जिससे उसकी जान बच गयी. बगीचे में जमा है हाथी, वन विभाग अलर्ट : ग्रामीणों के अनुसार, हाथी नदी के रास्ते भंवरों से सीठा पहाड़ गया था और वहां से लौटने के क्रम में उसने इस घटना को अंजाम दिया. हादसे के बाद भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वर्तमान में हाथी टंगरा टोली के एक बगीचे में डटा हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी है. तत्काल मिला 30 हजार मुआवजा : डीएफओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को कुल चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 30 हजार रुपये नकद सौंप दिये. डीएफओ और वन कर्मियों ने ग्रामीणों को हाथी के नजदीक नहीं जाने और उससे छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी है. वन विभाग की टीम हाथी को रिहायशी इलाके से खदेड़ने के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola