सड़क में बने गड्ढों को भरने का निर्देश

सड़क में बने गड्ढों को भरने का निर्देश
लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी पथ निर्माण से संबंधित विभागों के अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक की. इसमें उपायुक्त ने सभी अभियंताओं को अपने-अपने विभागों के पथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसमें पथों में हो चुके गड्ढों को भरे जाने व आवश्यक मरम्मत का निर्देश दिया ताकि पर्व-त्योहारों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो. साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों तक के पहुंच पथों की भी जांच कर स्टोन-डस्ट से भरे जाने की आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ को पथ मरम्मत और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.साथ ही वे सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर इनका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में एसडीओ अमित कुमार तथा सभी संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे. आयुष्मान कार्ड के लिए आयोजित शिविर में अब तक 5507 लाभुकों का कार्ड निर्गत
लोहरदगा़. उपायुक्त डॉ ताराचंद के निर्देश पर तीन सितंबर से जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. अब तक कुल 5507 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. उपायुक्त ने लाभुकों से अपील की है कि जिनके राशन कार्ड हैं लेकिन वे अभी तक आयुष्मान कार्ड से आच्छादित नहीं हुए हैं, वे अपने और परिवार के सदस्यों का कार्ड पीडीएस दुकान में आयोजित शिविर में अवश्य बनवाएं. शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संचालित है. कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की मूल प्रति तथा छाया प्रति साथ लानी अनिवार्य है. शिविर में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद कार्ड जारी किया जायेगा. आयुष्मान कार्ड से परिवार देश के किसी भी राज्य में सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज करा सकता है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलाकर प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का खर्च वहन करती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




