Budget 2021 : लोहरदगा में बजट को लेकर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया, किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा

Updated at : 02 Feb 2021 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2021 : लोहरदगा में बजट को लेकर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया, किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at Lok Sabha during the Budget Session of the Parliament, in New Delhi, Monday, Feb. 1, 2021. (LSTV/PTI Photo)(PTI02_01_2021_000042A)

लोहरदगा में बजट को लेकर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया

विज्ञापन

jharkhand news, lohardaga news, budget 2021 public review लोहरदगा : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया. बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला बजट कहा. युवा किसान राजकिशोर महतो मंटू ने कहा है कि यह बजट बहुत ही अच्छा बजट है और इसमें लोकल फॉर वोकल को स्थान मिला है. आत्मनिर्भर बनने की ओर भारत आगे बढ़ेगा. कोरोना काल में इस तरह का बजट काफी राहत देने वाला है. किसानों के लिए बजट में कई प्रावधान किये गये हैं.

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अभय अग्रवाल ने कहा है कि यह बजट काफी राहत देने वाला है. आधारभूत संरचना में काफी जोर दिया गया है. इससे उद्योग और व्यापार में बढ़ोतरी होगी. चेंबर के सचिव राजेश महतो ने कहा है कि इस बजट में किसी तरह के नये कर का जिक्र नहीं है. 75 साल से अधिक आयु वालों को पूरी तरह से राहत दी गयी है. युवाओं के लिए बजट काफी लाभकारी साबित होगा.

रेलवे के लिए एक लाख 10 हजार 35 करोड़ का बजट है, जो विकास की गति को तेज करेगा. व्यवसायी दिनेश अग्रवाल ने कहा कि बजट ने लोगों को निराश किया है. डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे. छड़ सीमेंट के व्यवसायी बिनय अग्रवाल ने बजट को संतुलित बताया. कहा कि कोरोना काल में सरकार को आयकर में छूट देकर वेतनभोगी को मदद करनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी यह बजट बेहतर है. 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से अब टैक्स नहीं लिया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola