ePaper

18 दिनों से चल रही गणगौर पूजा संपन्न

Updated at : 01 Apr 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
18 दिनों से चल रही गणगौर पूजा संपन्न

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने 18 दिनों से चल रही गणगौर पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

फोटो गणगौर जी की प्रतिमा का विसर्जन करती मारवाड़ी महिलाएं लोहरदगा. मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने 18 दिनों से चल रही गणगौर पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. मौके पर मारवाड़ी समाज की काफी महिलाओं ने अपने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा के साथ गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया और एक दूसरों को गुलाल लगाकर एवं अपनी लोकगीत गीत गाते हुए ठाकुरबाड़ी तलाब गुदरी बाजार में गणगौर जी की प्रतिमा को विसर्जन की. गणगौर पर्व होली के दूसरे दिन से अपने घरों पर कुंवारी लड़कियां अपने अच्छे मनचाहे वर की कामना को लेकर और नवविवाहित कन्या अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर अपने मायके में पहला गणगौर की पूजा अर्चना करती है, जो 18 दिनों तक चलती है. उसके उपरांत मारवाड़ी महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक तरीकों से धूमधाम से विसर्जन किया जाता है. यह उत्सव लगातार राजस्थान में 18 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है. जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गणगौर जी की विसर्जन पर ममता बंका,अनीता पोद्दार, अंजली सर्राफ,दीपा पोद्दार,मंजू पोद्दार,नेहा अग्रवाल,अंकिता बंका,प्राची केडिया,नीलू शर्मा,रखिया पोद्दार,रितु शर्मा,मीना बंका,निधि बंका,सीमा केडिया,मीनू सिन्हा,रेखा बंका,रश्मि अग्रवाल,संगीता मित्तल,रिशु पोद्दार,कृष्णा केडिया,अंकिता बंका,अंजू सर्राफ,रितु शर्मा,दीप्ति शर्मा आदि शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola