फुटबॉल टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा : शशिकांत उरांव

Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा : शशिकांत उरांव

फुटबॉल टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा : शशिकांत उरांव

विज्ञापन

भंडरा़ प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में शनिवार को आदिवासी-मूलवासी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया एवं संरक्षक इंद्रदेव उरांव, ग्राम प्रधान बुधराम उरांव और टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह समाजसेवी शशिकांत उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच साइनिंग स्टार खखपरता और यंग स्टार धनामुंजी के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न गांवों की 32 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शशिकांत उरांव ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्थानीय मूलवासी और आदिवासी खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, प्रतिभा निखरती है और समाज में एकता व सद्भावना को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है, बल्कि समाज को जोड़ने का भी सबसे सशक्त जरिया है. युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वे स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकें. टूर्नामेंट का फाइनल मैच रास जतरा के दिन खेला जायेगा. विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, खस्सी, जर्सी के साथ मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जायेगा. मौके पर ग्राम प्रधान बुधराम उरांव, पंकज उरांव, बैजू साहू, रंजीत यादव, कार्तिक उरांव सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी व दर्शक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola