दरभंगा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका

राहुल गांधी का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता| Prabhat Khabar Network
दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका. विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया. भाजपा ने कांग्रेस की नीतियों की कड़ी निंदा की.
Darbhanga News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम टावर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर विधानसभा भाजपा के संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कांस्यकार ने किया.
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मण कांस्यकार ने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन की हार के बाद देश को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों को गुमराह कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि यह विरोध पटना में भाजपा के विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर हुई कथित पत्थरबाजी और देश में अराजकता फैलाने के विरोध में किया गया.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर दरभंगा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पिंटू भंडारी और जिला मंत्री पिंटू महासेठ ने भी कांग्रेस की आलोचना की.
कार्यक्रम में श्याम पंसारी, कामोद राय, लक्ष्मी नारायण साहु, लक्ष्मण चौधरी, गुड्डू मंडल, विपीन राय, दिलीप पासवान, संतोष झा, रंजीत पासवान, कृष्णानंद गिरी, श्रीकांत सहनी, संगीत गुप्ता, विकास जाजोदिया, लक्ष्मी खरगा, अर्जुन सहनी, सुरेश शर्मा, दीप कांस्यकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार मंडल
संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










