दरभंगा: हत्या मामले का तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा में पुलिस ने हत्या के मामले में तीन साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. बहेड़ा थाना पुलिस की इस कार्रवाई में दो वारंटियों को भी पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अलग कार्रवाई में कोर्ट से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है.

हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बहेड़ा थाना कांड संख्या 60/2023 के मुख्य आरोपी मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना निवासी नियाज अहमद को बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

दो वारंटी भी भेजे गए जेल

पुलिस ने जयंतीपुर दांथ गांव में छापेमारी कर कोर्ट से फरार चल रहे वारंटी सुरेश साह और उनकी पत्नी शांति देवी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन