दरभंगा: नाबालिग के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
बिरौल थाना फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

बिरौल थाना

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और घर से सोने के गहने ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश और लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और घर से सोने के गहने ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.

छह लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पीड़िता की मां ने 14 जुलाई को बिरौल थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि हाटी गांव निवासी नवीन पासवान, राजेश पासवान, रुकमिणी देवी, लाल दाय देवी और पूजा देवी ने साजिश के तहत उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने में भूमिका निभाई. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मधुबनी जिले के भेजा गांव निवासी अमरजीत पासवान और विश्वम्भर पासवान लड़की को अपने साथ ले गए.

परिजनों का आरोप है कि जाते समय घर में रखे करीब 3.70 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, जिनमें चेन, झुमका, टीका और नथिया शामिल हैं, भी साथ ले गए. विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले में बिरौल थाना कांड संख्या 488/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान आरोपी अमरजीत पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों नवीन पासवान, राजेश पासवान तथा नामजद तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही अपहृत नाबालिग की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी तथा पीड़िता की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी.


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन