मुरली मनोहर जोशी बोले- छात्रों की चिंताएं जायज, ताकत नहीं संवाद से निकले समाधान

Updated:
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान छात्रों को रोकती पुलिस, गोल घेरे में मुरली मनोहर जोशी की फाइल फोटो

आंदोलन के दौरान छात्रों को रोकती पुलिस, गोल घेरे में मुरली मनोहर जोशी की फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने छात्र आंदोलन को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्रों का कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करना दुखद है.

विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर छात्रों की चिंताएं और सवाल उचित हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पूरे मामले को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानकर बल प्रयोग के जरिए नहीं निपटाया जाएगा. जोशी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान युवा छात्राओं के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार की खबरें बेहद दुखद हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता.

ऐसी घटनाएं विकसित भारत के लक्ष्य को कमजोर करेंगी- मुरली मनोहर जोशी

देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन की ओर से जारी आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य देशभर में पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना और छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाना है.

सीजेपी ने जारी किया आधिकारिक पोस्टर

सीजेपी ने आंदोलन को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं. संगठन ने देशभर के छात्र संगठनों और नागरिक समूहों से स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दिया बातचीत का ऑफर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों को केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, बातचीत के स्थान को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. सीजेपी चाहती है कि वार्ता जंतर-मंतर पर हो, जबकि सरकार का कहना है कि बैठक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय में की जा सकती है.

24 घंटे में चार बार दिया गया प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदर्शनकारी छात्र प्रतिनिधियों को चार बार बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी समय और जितनी देर तक जरूरत हो, बातचीत के लिए तैयार है.

सरकार का प्रस्ताव

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ आगे की बातचीत के लिए तैयार है.
  • उन्होंने कहा कि यह बैठक उनके सरकारी कार्यालय या आवास पर आयोजित की जा सकती है.
  • सरकार का कहना है कि वह आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.

सीजेपी का जवाब

  • कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी.
  • उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा था कि बातचीत कहीं भी हो सकती है.
  • सौरव दास ने सुझाव दिया कि वार्ता जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर हो.
  • उन्होंने कहा- हमने अपना सुझाव दे दिया है. सरकार न्यूट्रल जगह पर आए, हम वहीं बातचीत के लिए तैयार हैं.

20 जून से जारी है सीजेपी का आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जून से जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. इसके बाद से संगठन लगातार सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.संगठन का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

Also Read: कॉकरोच जनता पार्टी को सरकार ने फिर दिया बातचीत का ऑफर, कहा-समय और जगह आप बताएं


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola