ePaper

झारखंड के लोहरदगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पांचों आरोपियों की तलाश में छापेमारी

Updated at : 04 May 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

झारखंड के लोहरदगा जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र की नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. लोक-लाज के कारण पीड़िता ने मामले को दबाकर रखा, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद परिजन लड़की को लेकर कुड़ू थाना पहुंचे तथा पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की. लिखित आवेदन के बाद पांच युवकों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप कराया. इसके साथ ही बयान कलमबद्ध कराया गया है.

पीड़िता व परिजनों पर केस उठाने का दबाव
केस दर्ज होने के बाद लड़की तथा परिजनों पर मामला उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. देर रात जब लड़की शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही थी तो पांच युवकों ने लड़की को अगवा कर लिया और गांव से दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Also Read: लोहरदगा में बकरी चराने गयी युवती लापता, शव बरामद, ग्रामीणों को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी
लोहरदगा में नाबालिग आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन युवक हैवानियत करते रहे. अहले सुबह पीड़िता को उसी हालत में धमकी देकर गए कि किसी को जानकारी दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा. सुबह किसी तरह पीड़िता घर पहुंची. डरी-सहमी लड़की ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. दो दिन पहले लड़की अपने परिजनों के साथ कुड़ू थाना पहुंची तथा कुड़ू पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. कुड़ू थाना में पांच युवकों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर सामूहिक दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया है. आरोपी फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुष्कर्म की घटना में कौन-कौन शामिल हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: लोहरदगा में सड़क हादसा, कार सवार दो लोगों की मौत, तीन युवक घायल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola