ePaper

नवरात्र में सफाई व सड़क मरम्मत नहीं करने पर आमजन नाराज

Updated at : 27 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र में सफाई व सड़क मरम्मत नहीं करने पर आमजन नाराज

नवरात्र में सफाई व सड़क मरम्मत नहीं करने पर आमजन नाराज

विज्ञापन

कुड़ू़ शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने प्रखंड प्रशासन को साफ निर्देश दिया था कि पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत और आसपास सफाई सुनिश्चित की जाये. इसके लिए प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक में भी सदस्यों ने सड़क के गड्ढों की मरम्मत और सफाई कराने की मांग की थी. बावजूद इसके नवरात्र के छठे दिन तक ना तो सड़क की मरम्मत हुई और ना ही सफाई. इससे पूजा समिति के सदस्यों और आमजनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. शांति समिति की बैठक में कुडू पूर्वी की जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था और आंदोलन की चेतावनी दी थी. लेकिन न तो उपायुक्त के निर्देशों का पालन हुआ और न ही जनप्रतिनिधि की चेतावनी का असर दिखा. कुछ स्थानों पर तो डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की फटकार के बाद ही सफाई करायी गयी, लेकिन बाकी जगहों पर सड़क किनारे अब भी कचरा फैला है. इससे श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल जाने में दिक्कत हो रही है और कचरे की दुर्गंध से लोग परेशान हैं. प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने बताया कि सभी पंचायत सचिव और मुखिया को एक सप्ताह पहले ही सफाई का निर्देश दिया गया था. एनएचएआइ को पांच बार गड्ढों की मरम्मत को लेकर कहा गया, लेकिन काम नहीं हुआ. अब इसकी सूचना उपायुक्त को दी जायेगी और जल्द मरम्मत का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola