होली फेथ पब्लिक स्कूल में बाल सांसद का गठन

Updated:
विज्ञापन
होली फेथ पब्लिक स्कूल में बाल सांसद का गठन

होली फेथ पब्लिक स्कूल में बाल सांसद का गठन

विज्ञापन

कुड़ू. होली फेथ पब्लिक स्कूल टिको कुड़ू में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया और सभी सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करना और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था. प्रधानाध्यापक रविशंकर मिश्रा, सांसद संयोग की रीता ठाकुर व विद्यालय परिवार की देखरेख में छोटे-छोटे बच्चों का चुनाव कराते हुए बाल संसद का गठन किया गया. नवगठित बाल संसद कमेटी में प्रधानमंत्री मारिया सोहेल, उपप्रधानमंत्री आदित्य ठाकुर, शिक्षा मंत्री आरुषी कुमारी, उपशिक्षा मंत्री राज उरांव, स्वास्थ्य मंत्री शगुफ्ता सुमन, उपस्वास्थ्य मंत्री जाकिया तस्लीम, पुस्तकालय मंत्री प्रेम मांझी, उपपुस्तकालय मंत्री सुप्रिया उरांव, जल मंत्री राधिका कुमारी, उपजल मंत्री आर्य सारंगी, संस्कृति मंत्री फरहा आफरीन और उपसंस्कृति मंत्री राम उरांव ने शपथ ग्रहण किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मिश्रा, रोहित कुमार वर्मा, मो नूर हसन, अरुण कुमार, रजनीश मिश्रा, रुखसार फातमी, रिया मिश्रा, रीता ठाकुर, आस्था मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी, सेजल तिर्की, सुजल कुमारी और ललिता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे. पशु चिकित्सा शिविर में 405 पशुओं का हुआ इलाज

भंडरा. भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल गांव में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आसपास के गांवों से आये कुल 41 किसानों ने अपने 405 पशुओं का इलाज कराया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में किसानों ने अपने पशुओं के विभिन्न रोगों का इलाज कराया. इस दौरान पशुओं को अलग-अलग बीमारियों की दवा दी गयी. साथ ही किसानों को पशुओं की उचित देखभाल और समय पर टीकाकरण की जानकारी भी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola