ePaper

कैरो में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

Updated at : 28 Oct 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
कैरो में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

कैरो में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. विभिन्न जलाशयों पर छठव्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ देकर सुख, शांति और मंगल की कामना की. सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. ठंड के बीच व्रतियां जल में खड़ी होकर भुवन भास्कर को अर्घ दे रहीं थीं. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा फैली, श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया. लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया. छठव्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था की गयी थी. प्रखंड प्रशासन और थाना पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. छठ महापर्व पवित्रता, आस्था, समर्पण का अद्भुत प्रतीक है : सांसद

लोहरदगा.छठ पूजा के पावन अवसर पर पतरा टोली लोहरदगा के द्वारा शंख नदी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने किया. मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ आत्म, संयम, समर्पण और शुद्धता का अद्भुत प्रतीक है़ यह पर्व हमें सूर्य, जल, प्रकृति, परिवार और समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है. यह पर्व प्रकृति से जोड़कर देश और परंपरा के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है. छठी मैया से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनायें रखें. सांसद ने वहां पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामना दी. इस दौरान सांसद ने भगवान सूर्य को अर्घ भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola