बाबा कार्तिक उरांव झारखंड के गौरवशाली पुत्र, समाज सुधारक और आदिवासी चेतना के अग्रदूत थे : सांसद

Updated:
विज्ञापन
बाबा कार्तिक उरांव झारखंड के गौरवशाली पुत्र, समाज सुधारक और आदिवासी चेतना के अग्रदूत थे : सांसद

बाबा कार्तिक उरांव झारखंड के गौरवशाली पुत्र, समाज सुधारक और आदिवासी चेतना के अग्रदूत थे : सांसद

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा के सोबरन टोली और हिरही में बाबा स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती पर भव्य जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत थे. उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसद ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव झारखंड के गौरवशाली पुत्र, समाज सुधारक और आदिवासी चेतना के अग्रदूत थे. उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति को चुना और कांग्रेस से जुड़कर आदिवासी समाज के अधिकार एवं सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया. वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अत्यंत प्रिय थे़ उनके सुझाव पर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. उन्होंने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव की देन के रूप में आज एचइसी समेत कई बड़े उपक्रम खड़े हैं. आदिवासी समाज में जागृति लाने का काम कार्तिक बाबू ने किया. सांसद का पारंपरिक स्वागत किया गया और उन्होंने मांदर बजाकर लोगों के साथ नृत्य भी किया. सांसद सुखदेव भगत ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कहा कि हमारा छोटानागपुर अपनी संस्कृति और सत्कार के लिए जाना जाता है. हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना है और सबको एकजुट रहकर समाज को आगे बढ़ाना है. मौके पर सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुणाल अभिषेक, बुधवा उरांव, आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामीण और काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola